हिन्दोस्तान का गौरव हिन्दी

हिन्द देश की प्यारी हिन्दी,
हिन्दोस्तान का गौरव हिन्दी ।।

दिल हिन्दी, दिमाग है हिन्दी ,
भाषा का अनुराग है हिन्दी ।।
हिन्दी से अपनापन झलके,
हिन्दी बोलो तो मधु है टपके।
हर भाषा की सगी है हिन्दी ,
कहीं विसर्ग कहीं है बिन्दी ।।
“अ” से आरम्भिक है हिन्दी ,
“ज्ञ” से ज्ञान बढाये है हिन्दी ।
सरल शब्द पिरोती ये भाषा,
अर्थों में है प्रचंड परिभाषा ।।
भरी पूरी हो सबकी बोली ,
यही कामना करती हिन्दी ।।
उच्च-वर्ग भी अब बोले हिन्दी,
जन जन की भाषा है हिन्दी।।
हिन्दी सजती अलंकार से ,
भाव उमडते बड़े प्यार से।।
हम सब है हिन्दोस्तानी तो ,
हिन्दी से क्यों आनाकानी।।?
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
– – – – – – – क़लम एक कुदाल लेखक परिचय: लेखक-कंप्यूटर साइन्स – इंजिनियर , सामाजिक-चिंतक हैं । दुर्बलतम की आवाज बनना और उनके लिए आजीवन संघर्षरत रहना ही अमित सिंह का परिचय है।आप Hindi (हिंदी) में कुछ जानना या पढ़ना चाहे तो जिसमे की बेहतरीन सामाजिक लेखों का संग्रह पर आपको मिलता है। जिन्हे आप Facebook, Whats App पर post व शेयर कर सकते हैं पढ़िए बेहतरीन सामाजिक लेखों का संग्रह ( क़लम एक कुदाल )
- आनंदी: प्रथम महिला फिजिशियन!
- कादम्बिनी गांगुली: भारतीय पहली महिला डॉक्टर!
- संत गाडगे जी के अनछुए पहलू- भाग-2..
- प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले
Nice
It’s nearly impossible to find experienced
people in this particular topic, but you sound like you know what you’re talking about!
Thanks